पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले बिहार के पूर्व मंत्री श्याम राजक जेडीयू (JDU) में शामिल हो गए हैं। बीते 22 अगस्त को उन्होंने आरजेडी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से अटकलें लगाईं जा रहीं थीं श्याम रजक एक बार फिरसे जेडीयू में शामिल होंगे।
पढ़ें :- 8 साल पुराने थप्पड़ कांड में चंद्रशेखर आजाद की बढ़ीं मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि, उनकी जेडीयू में ये दूसरी पारी है। पिछली बार भी वह आरजेडी से सीधे जेडीयू में आए थे और इस बार भी वह ऐसा ही करने जा रहे हैं।