जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर जिला जेल से बरेली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, शासन के आदेश पर उन्हें बरेली जेल में शिफ्ट किया गया है। बीते छह मार्च से वो जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बता दें कि, पूर्व सांसद को अपहरण और रंगदारी के मामले में जज शरद चंद त्रिपाठी की कोर्ट ने सजा सुनाई थी। वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो के खिलाफ अपहरण और रंगदारी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।