Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व सांसद का बयान अखिलेश यादव पार्लियामेंट मस्जिद में बीजेपी वालों के लिए दुआ करने गए थे, विपक्ष बिहार चुनाव का बॉयकाट करें.

पूर्व सांसद का बयान अखिलेश यादव पार्लियामेंट मस्जिद में बीजेपी वालों के लिए दुआ करने गए थे, विपक्ष बिहार चुनाव का बॉयकाट करें.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद:- सपा मुखिया अखिलेश यादव का पार्लियामेंट की मस्जिद में दो महिलाओं सहित अपने सांसदों के साथ मीटिंग की फोटो वायरल होने पर सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारा और चर्च ये सब इबादत गाहे है. जहा पर अपने पैदा करने वाले कि इबादत होती है. सबको पालने वाला एक ही है. अखिलेश यादव जी मस्जिद में गए थे,,और मस्जिद में बीजेपी वालो के लिए ये दुआ मांगी,की उपर वाला उनको सद्बुद्धि दे,और उन्हें देशभक्त बनाये. कोई ये सवाल न करें जहां तक शरीयत के अनुसार महिलाओं का मस्जिद के अंदर जाने की बात है, तो वो जा सकती है इबादत कर सकती है, अलग उनकी जमात होती है लेकिन नमाज एक ही जमात में पढ़ सकती है, इसमें कोई समस्या नही है. जहां तक भाजपा द्वारा इससे मुस्लिम तुष्टिकरण करने के आरोप की है तो क्या मंदिरों के अंदर मुसलमान नही जाते क्या मुख्तार अब्बास नकवी कावड़ लेकर नही गए थे. एक मंदिर में जहां उन्होंने जल भी चढ़ाया था वो अलग बात है उस मंदिर का शुद्धिकरण किया गया था. लेकिन मुसलमानों की मस्जिद में कोई भी आ सकता है. किसी की पाबंदी नही है बस वो मस्जिद का एहतराम करें.

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

विपक्ष बिहार चुनाव का बॉयकॉट करके, दुनिया को बताए कि यहाँ क्या हो रहा है :-

राहुल गांधी द्वारा किये गए एक्स प्लेटफॉर्म पर किये गए कमेंट में बिहार में वोट वेरिफिकेशन के नाम पर ओबीसी, एससी, एसटी के वोट चुराने वाले बयान पर बोले कि विपक्ष को खतरा था वो चीज सामने आ रही है. बिहार में लगभग 71 लाख वोट काटे जा रहे है. जाहिर है ये काटे किसके जाएंगे ये बताया जाएगा ये रोहंगिया है. बंगलादेशी है इनका आईडी प्रूफ नही हों पाया, यहजन्म प्रमाण पत्र इनके मां बाप का नही है. मुसलमान के पास तो पांच साल का रिकार्ड नही है. उसके पास तो अपना ही जन्म प्रमाण पत्र ही नही है वो मां बाप का कहा से लाएगा. ये एक बहुत बड़ी साजिश है मुसलमानो के खिलाफ दलितों कें खिलाफ और पिछड़ों के खिलाफ सीधी सी बात है इनके वोट कटने के बाद बीजेपी के वोट बचेंगे.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement