Toshakhana case Imran Khan Bushra Bibi : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बहुचर्चित तोशखाना केस में पूर्व PM इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल जेल की सजा सुनाई। इसके अलावा, दंपति को 10 साल के लिए सार्वजनिक पद संभालने से रोक दिया गया है और उन पर 787 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि एक दिन पहले पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने इमरान खान और पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी।
पढ़ें :- Boat capsizes off Northern Cyprus : उत्तरी साइप्रस के तट पर 279 यात्रियों को ले जा रही नाव पलटी,6 लोगों की मौत
क्या है तोशाखाना ?
पाकिस्तानी कानून के विदेशी राज्य से मिले उपहार को तोशाखाना में रखना होता है। अगर आप उस उपहार को आप अपने पास रखना चाहता है तो इसके लिए उस उपहार के कीमत के बराबर राशि का भुगतान करना होगा और इससे अर्जित धन को राष्ट्रीय खजाने में जमा किया जाता है। इमरान खान को भी अपने कई उपहार मिले थे, जिन्हें तोशाखाना में रखा गया था। बाद में इमरान खान ने उपहारों को वहां से सस्ते दाम पर खरीद कर बाजार में बेच दिया। इसी मामले में आज अदालत ने इमरान खान को दोषी करार दिया है।