Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अयोध्या मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.ज्ञानेंद्र कुमार जल्द होंगे सलाखों के पीछे , उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन

अयोध्या मेडिकल कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.ज्ञानेंद्र कुमार जल्द होंगे सलाखों के पीछे , उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या/लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर राजर्षि दशरथ स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अयोध्या (Rajarshi Dashrath Autonomous State Medical College Ayodhya ) के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार (Dr. Gyanendra Kumar) के खिलाफ करोड़ों रुपये के सरकारी धन के गबन और वित्तीय अनियमितताओं की हाई-लेवल जांच महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (DGME) को सौंपी दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवकाश पर रहने के दौरान (जब प्रभार दूसरे अधिकारी को था) भी उन्होंने GeM पोर्टल पर टेंडर पास किए और लाखों-करोड़ों रुपये के चेकों पर हस्ताक्षर किए। पूर्व में उन्हें प्राचार्य पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध किया गया था। साथ ही एक संविदा लिपिक की आत्महत्या के मामले और अकूत संपत्ति की गोपनीय विजिलेंस जांच भी उनके खिलाफ प्रचलित है। प्रभुनाथ मिश्रा आत्महत्या मामले ज्ञानेन्द्र कुमार पर गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) ने जीरो टॉलरेंस नीति (Zero-Tolerance Policy) पर कठोर दण्ड हेतु अभियोजन की स्वीकृति दी है।

पढ़ें :- 2017 से पहले परीक्षा देता था कोई, नियुक्ति पत्र ले जाता था कोई और,सीएम योगी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का जिक्र कर ली चुटकी

जानें क्या था मामला?

प्रभुनाथ मिश्रा मेडिकल कॉलेज संविदाकर्मी के रूप में तैनात थे। 29 जुलाई 2024 की सुबह 11:30 बजे पर्चा काउंटर पर उनकी ड्यूटी थी। इस दौरान एमबीबीएस के 2020 बैच की छात्राओं से उनका विवाद हो गया। कुछ देर बाद काफी संख्या में आए एमबीबीएस के छात्रों ने पर्चा काउंटर पर हंगामा काटा। आरोप है कि उन लोगों ने प्रभुनाथ की पिटाई भी की। सात अगस्त 2024 को प्रभुनाथ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर लाए, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। अगले दिन उनकी मौत हो गई।

न्यायालय के आदेश पर सात नवंबर, 2024 को तत्कालीन प्राचार्य व दो छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। एफआईआर में परिजनों ने बताया कि विपक्षियों ने उनके बेटे की शिकायत वापस लेने व माफी मांगने के लिए लगातार धमकाया। इसकी शिकायत प्राचार्य से की गई तो डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने भी उसे अपने कमरे में बुलाकर भला-बुरा कहा मारा-पीटा। प्रभुनाथ को आरोपी छात्राओं का पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए विवश किया। ऐसा न करने पर छेड़छाड़ व अन्य गंभीर अपराध में फर्जी फंसाने की धमकी दी गई। इसी से आहत होकर प्रभुनाथ ने आत्महत्या कर ली।

पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस
Advertisement