Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो ट्रक से जा टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो ट्रक से जा टकराई, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Banda: बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक कारोबारी समेत उसके परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एन सिलेंडर लदे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और पूरी गाड़ी बुरी तरह पिचक गई।

पढ़ें :- हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गुजरात के पर्यटकों से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत

मृतकों में महोबा निवासी कारोबारी अजीत विश्वकर्मा, उनकी मां प्रेमशीला, दादी चंद्रावती और चाची निशा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि परिवार आजमगढ़ से अपने कुल देवता की पूजा करके लौट रहा था। करीब 450 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बांदा के पास ड्राइव कर रहे अजीत को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार में शव बुरी तरह फंसे होने के कारण उन्हें निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। अजीत की 19 वर्षीय बहन रिया गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद परिवार में अजीत की पत्नी और दो छोटे बच्चे ही बचे हैं।

Advertisement