Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले में केरल के नाविक ‘अखिल जोयन’ सहित चार भारतीयों की मौत, दो महीने बाद होनी थी ‘अखिल’ की शादी

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर रूसी मिसाइल हमले में केरल के नाविक ‘अखिल जोयन’ सहित चार भारतीयों की मौत, दो महीने बाद होनी थी ‘अखिल’ की शादी

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली, तिरुवनंतपुरम। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह (Port of Odesa) के समीप एक मालवाहक जहाज पर हुए भीषण रूसी मिसाइल हमले में केरल निवासी 26 वर्षीय नाविक ‘अखिल जोयन’ की मौत हो गई है। इस हमले में कुल चार भारतीय नाविकों की जान चली गई है। घटना के बाद से ही मृतक अखिल के घर में मातम पसरा हुआ है, क्योंकि केवल एक हफ्ते पहले ही अखिल की सगाई हुई थी और दो महीने बाद ही उनके सिर पर सेहरा ​सजने वाला था।

पढ़ें :- वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

अनाज से लदे वाणिज्यिक जहाज को बनाया निशाना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनाज लेकर रवाना होने के लिए तैयार गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज ‘एमवी गोल्डन लियो’ (MV Golden Leo) पर रूसी सेना ने तीन क्रूज मिसाइलें दाग दी। आपको बता दें कि इस भयावह हमले में जहाज पर सवार कुल 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार भारतीय भी शामिल हैं। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

हमेशा के लिए भारत लौटने वाले थे अखिल

आपको बता दें कि ‘अखिल जोयन’ केरल के कासरगोड जिले के वेल्लारीक्कुंडु के निवासी थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वह पिछले 6 वर्षों से मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। उनके परिवार वालों से बातचीत में पता चला है कि वे अपनी शादी और नए जीवन की शुरुआत करने के लिए इसी महीने जहाज की नौकरी छोड़कर हमेशा के लिए भारत लौटने वाले थे।

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा, 500 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

पार्थिव शरीर वापस लाने के लिए सरकार से गुहार

इस दुखद घटना की सूचना शिपिंग कंपनी के माध्यम से अखिल के पिता को मिली। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पीड़ित परिवार अब अखिल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द केरल लाने की मांग कर रहा है। स्थानीय सांसद ‘राजमोहन उन्नीथन’ और केरल राज्य सरकार इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क बनाए हुए हैं ताकि कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर अखिल के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

Advertisement