Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ

By शिव मौर्या 
Updated Date

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर वाराणसी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत एनडीए गठबंधन के कई और नेता जुटे हुए हैं और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन—पूजन किए। इस दौरान सभी ने बाबा विश्वनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पढ़ें :- वडनगर से वाराणसी तक 40 हजार KM का सफर, ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा 10 राज्यों के 193 जिलों से गुजरेगी

साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा, काशी की इस धरती पर सर्वप्रथम बाबा विश्वनाथ के चरणों में प्रणाम करता हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण क्षण है, आज हमारे प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। मेरी यात्रा मेरे प्रधानमंत्री के साथ 12 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। उन्होंने मुझे हर क्षण प्रोत्साहित करने का काम किया। वह हर कार्यकर्ता, हर नागरिक को अपना परिवार का सदस्य मानकर काम करते हैं।

वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए मां गंगा और मां अन्नपूर्णा से उनके दीर्घायु की कामना करते हुए 2047 तक पीएम के नेतृत्व में देश के विकसित होने की कामना करता हूं। यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण वर्ष है। इस साल सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और तब से बिना रुके, बिना झुके और बिना डिगे आगे बढ़ाया। इस पर हम सभी गौरव की अनुभूति कर सकते हैं।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Advertisement