Change in rules from 1st April 2024 : देश में नए फाइनेंशियल ईयर (New Financial Year) के पहले दिन यानि आज आज 1 अप्रैल 2024 से कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं। जिसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इन बदलावों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत, EPFO, क्रेडिट कार्ड, FasTag और एनपीएस समेत कई नियम शामिल हैं। आइये जानते हैं इन बदले हुए नियमों के बारे में।
पढ़ें :- Xiaomi Power Bank : Xiaomi ने लॉन्च किए 3 नए पावर बैंक , मिलेगी 165W की सुपरफास्ट चार्जिंग
1 अप्रैल से लागू हुए हैं ये बदलाव
1- अप्रैल 2024 के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है, यह बदलाव 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में किया गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज से दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गयी है। इसके अलावा कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 32 रुपये घटकर 1879 रुपये हो गयी है। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपये कम होकर 1717.50 रुपये और चेन्नई में 30.50 रुपये की कटौती के साथ 1930 रुपये कर दी गई है।
2- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से एक अप्रैल से नया नियम लागू किए जाने के बारे में बताया गया था। जिसके तहत ईपीएफ अकाउंट होल्डर जैसे ही अपनी जॉब चेंज करेगा, उसके साथ ही उसका पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। जिससे अब नौकरी बदलने के बाद लोगों को अपना पुराना पीएफ बैलेंस नए खाते में ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी बल्कि अपने आप ऑटोमैटिक ट्रांसफर हो जाएगा।
3- पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने NPS को और सिक्योर बनाने के लिए आधार बेस्ड टू स्टेप अथेंटिफिकेशन सिस्टम पेश किया है। यह सिस्टम सभी पासवर्ड बेस NPS यूजर्स के लिए होगा, जिसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। बीते 15 मार्च को PFRDA ने इसे लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया था।
पढ़ें :- 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170 करोड़ पार, CM योगी से मिली फिल्म की पूरी टीम, अब यूपी में होगी टैक्स-फ्री?
4- जिन लोगों ने 31 मार्च 2024 तक फास्टैग केवाईसी (Fastag KYC) को अपडेट नहीं करवाया हैं उन्हें 1 अप्रैल से फास्टैग को इस्तेमाल करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। NHAI ने फास्टैग केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।
5- IRDAI ने इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए डिजिटलाइजेशन को अनिवार्य कर दिया है, यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गया है। जिसके तहत लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस सहित अलग-अलग केटेगरी की सभी इंश्योरेंस पॉलिसीज इलेक्ट्रॉनिक रूप से जारी की जाएंगी। ई-इंश्योरेंस (E-insurance) में एक सिक्योर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंश्योरेंस स्कीम्स को मैनेज किया जाएगा, जिसे ई-इंश्योरेंस अकाउंट (EIA) के रूप में जाना जाता है।
6- SBI Card ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 1 अप्रैल, 2024 से कुछ क्रेडिट कार्ड के लिए किराया भुगतान लेनदेन पर रिवॉर्ड प्वाइंट का कलेक्शन बंद कर दिया गया है। इसमें AURUM, SBI कार्ड एलीट, SBI कार्ड एलीट एडवांटेज, SBI कार्ड पल्स और सिंपलीक्लिक SBI कार्ड शामिल हैं।