Anant Ambani-Radhika Merchant Sangeet Ceremony: एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर फिर शहनाई बजने वाली है. उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ होने जा रही है। इस शादी की रस्में मार्च से ही धूमधाम से मनाई जा रही हैं, जिसकी शुरुआत बुधवार 3 जुलाई को मामेरू इवेंट के साथ हो चुकी है।
पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की संगीत सेरेमनी समारोह का आयोजन शुक्रवार 5 जुलाई को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में किया गया, जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई सितारे नजर आए। इन खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व खिलाड़ी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
संगीत समारोह में भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए। इस कार्यक्रम में धोनी पार्टीवियर कुर्ता और साक्षी ने साड़ी पहना हुआ था, जिस पर फूलों की कढाई थी।
पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इस समारोह का हिस्सा बनें। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को वरुण ने 6 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस संगीत समारोह में अपने बड़े भाई व क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya), भाभी पंखुड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishaan Kishan) के साथ पहुंचे।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ दिखाई दिए। दोनों ने कार्यक्रम में ब्लैक ड्रेस में नजर आए, जो गोल्डन सितारों से सजी थी। इस दौरान फोटो जर्नलिस्ट डेविड मिलर के कैच और ट्रॉफी को लेकर सूर्या की तारीफ करने लगे। इस पर वह हंसते हुए सभी का अभिवादन करते हुए आगे बढ़े और पोज देने लगे।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की संगीत सेरेमनी समारोह में पहुंचे।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) भी अपनी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ संगीत सेरेमनी समारोह में दिखाई दिए।
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियन्स के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे जहीर खान (Zaheer Khan) भी अपनी पत्नी सागरिका घोष के साथ इस कार्यक्रम में नजर आए।