Funny Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ने अपने लिए घास की ड्रेस बनाई है और उसे पहना भी है। इसके बाद वो अपने घर में बंधी भैंस के पास खड़े होकर बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बना रही है।
पढ़ें :- पहले चंदा चोरी, फिर चढ़ावा चोरी, फिर वोट चोरी और अब गरीब मजदूरों की मजदूरी की चोरी : आराधना मिश्रा
तभी भैंस घास को देखने के बाद उसे खाने के लिए लड़की की तरफ आने लगती है। लड़की जब उस भैंस को अपने करीब देखती है तो डरकर वहां से दूसरी तरफ भाग जाती है। हरे चारे से बनी ड्रेस पहन कर डांस करती लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @JtrahulSaini नाम के अकाउंट पर शेयर किया है।
बगल में बंधी भैंस ये घास फूस खा गई तो ….? pic.twitter.com/mL7KyTN1lT
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) September 11, 2024
पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार
जिसे अब तक 3 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भैंस भी बेचारी परेशान हो गई’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘यही सब करते हैं रील पर’।