Railway Station Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक रेलवे स्टेशन पर जहां ज्यादा भीड़ नहीं थी, उसके प्लेटफॉर्म पर एक शख्स आराम से अकेला बैठा था. बेंच पर उसके साथ कम से कम एक और आदमी के आराम से बैठने की जगह और थी.
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
आपको बता दें, तभी उस शख्स को दूर से एक मूंछों वाले अंकल आते दिखे. उन्हें देख शख्स को अचानक पता नहीं क्या सूझा वह पूरी बेंच पर लेट गया तभी उसे दूर से आते अंकल ने ऐसा करते देखा. लेकिन वह आराम से बेंच के पास आए फिर उन्होंने अपने जेब से रूमाल निकाला और उसमें से 100 रुपये का नोट जमीन पर गिरा दिया.
बेंच पर लेटे हुए शख्स ने जैसे ही नोट गिरा देखा तो वह नोट उठाने लपका ही था कि अंकल ने तुरंत अपना पैर नोट पर रखा और बेंच पर बैठ गए। ऐसे में शख्स के हाथ में नोट तो लगा नहीं साथ में उसकी घेरी हुई जगह भी चली गई. इसे कहते हैं शेर को मिला सवा शेर.
इसे कहते हैं शेर का सवा शेर…
pic.twitter.com/iILD314IVr — Kamlesh Prasad Gour (@Kpgour72) August 15, 2024
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
रेलवे प्लेटफॉर्म की बेंच पर लेटे शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Kpgour72 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. जिसे अब तक 4 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है साथ ही साथ कई अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘अरे वाह बुजुर्गों से होशयारी’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अपने आप को डेढ़ श्याना समझ रहा था’।