Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया किसी के नहीं होते, ये हमेशा चूसते हैं समाज का खून…गाजीपुर में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी

माफिया किसी के नहीं होते, ये हमेशा चूसते हैं समाज का खून…गाजीपुर में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजीपुर पहुंचे। इस दौरा उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, इन्होंने पहचान का संकट खड़ा किया था, इन्होंने युवाओं के रोजगार पर डकैती डाली थी, किसानों की खुदारी को छिनने का काम किया था। इन्होंने बेटी और व्यापरी के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा किया था। विकास के कार्यों को कार्यकर्ताओं के हवाले लूट-खसोट करने के लिए पूरी छूट दी थी।

पढ़ें :- Lucknow News : मकान मालिक के यौन शोषण से तंग युवती ने दी जान, छह पन्नों के सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि, अगर सपा के पाप का पर्दा उठाना शुरू कर देंगे तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस के नाम पर करोड़ों का इन्होंने वारा-न्यारा कर दिया था। युवाओं की नौकरी पर पहले से ही चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ती थी। कोई पर्व और त्योहार शुरू होता था तो पहले से ही दंगे और कफ्यू शुरू हो जाते थे। अब यूपी में नो कफ्यू नो दंगा, यहां पर है सब चंगा।

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, माफिया किसी के नहीं होते। ये हमेशा समाज का खून चूसते हैं, गरीबों का शोषण करते हैं और व्यापारियों में भय एवं दहशत की स्थिति पैदा करते हैं। बेटी की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं, इसलिए हमारी सरकार ने पहले दिन ही तय किया था कि, सरकार इनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायेगी। आज आप देखते होंगे कि, माफिया मिट्टी में मिल गए। अब कोई असहला लहराकर कोई दंगा नहीं करा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे मिट्टी में मिलना होगा।

 

Advertisement