Ganpati Visarjan 2025 : प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा उत्सव गणेश उत्सव का पर्व इन दिनों धूमधाम से मनाया जा रहा है। 10 दिनों तक चलने वाले इस विशेष उत्सव की पूर्णता श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ होता है। अनंत चतुर्दशी के दिन पवित्र जल में बप्पा का विसर्जन कर दिया जाता है। इस साल गणपति विसर्जन 6 सितंबर 2025 को किया जाएगा। गणपति विसर्जन इस उत्सव का अंतिम और महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसे भक्त श्रद्धा, प्रेम और भक्ति भाव से करते हैं। कुछ विशेष को अपना कर गणपति विसर्जन करने से
बप्पा का आशीर्वाद पूरे साल भर तक प्राप्त होता है और बप्पा अपने भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। आइये जानते है।
पढ़ें :- 20 सितंबर 2026 का राशिफल: आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?
बप्पा की विदाई करने से पहले एक साथ चार नारियल बांध लें और इसकी माला बनाकर भगवान को अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से सारे बिगड़े कार्य बनने लगते हैं।
गणपति विसर्जन के दिन कच्चे रेशम धागे की सात गांठें बांध लें। इसके बाद जय गणेश काटो कलेश मंत्र का जाप करें और इस धागे को अपने पास रखें। जब भी किसी कार्य के लिए जाएं तो इसे अपने साथ लेकर जाएं। इससे सफलता मिलेगी।