Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘Asia’s Number One Billionaire Crown’ फिर मुकेश अंबानी ने किया हासिल, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर

‘Asia’s Number One Billionaire Crown’ फिर मुकेश अंबानी ने किया हासिल, गौतम अडानी दूसरे नंबर पर

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली।  एशिया के सबसे बड़े रईस का ताज (Asia’s number one billionaire crown) एक बार फिर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani )के सिर पर आ गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही अडानी समूह (Adani Group) के मुखिया गौतम अडानी (Gautam Adani) एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति (Rich Billionaire) बने थे। गौतम अडानी (Gautam Adani)  को पहली बार ये सफलता मिली थी। हालांकि दोनों के बीच संपत्ति में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। आज दिन में कई बार एशिया के सबसे बड़े अरबपति की पोजीशन (Billionaire Position) में बदलाव देखने को मिल सकता है।

पढ़ें :- ललितपुर में दलित नाबालिग से थाने में बलात्कार मामले में बचपन बचाओ आंदोलन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) की ताजा लिस्ट के मुताबिक अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani) 89.7 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं। तो वहीं गौतम अडानी 89.1 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर चीन के झोंग शानशान हैं।

जानें किसकी कितनी है दौलत

ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर गौतम अडानी (Gautam Adani) ने मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल किया है। बता दें कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) की एक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, गौतम अडानी (Gautam Adani) की कुल छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) ने अरबपतियों की रैंकिंग को अपडेट नहीं किया है। वेबसाइट पर अब भी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani )  की दौलत 91 बिलियन डॉलर है। वह फिलहाल दुनिया के 12वें सबसे रईस अरबपति हैं। वहीं, गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत 88.8 बिलियन डॉलर के स्तर पर है। गौतम अडानी (Gautam Adani)  की रैंकिंग 13वीं है। ये संभव है कि अगले 24 घंटे में वेबसाइट पर रैंकिंग अपडेट हो जाए।

पढ़ें :- हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेल से निकले बाहर, दिखा गुरुजी लुक

क्यों गिरी अंबानी की दौलत?

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) की रिलायंस (Reliance) के स्टॉक में लगातार गिरावट आ रही है। बीते तीन कारोबारी दिन में रिलायंस का शेयर भाव (Reliance share price) 6 फीसदी तक टूट गया है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) की रिलायंस और सऊदी अरामको के बीच डील कैंसिल होने की वजह से स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है। अब इस डील पर नए सिरे से मंथन होगा। करीब तीन साल के प्रयास के बाद डील कैंसिल होने से निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ा है। वहीं, इस दौरान अडानी ग्रुप की लिस्टेड कुछ कंपनियों के शेयर भाव में तेजी आई है।

Advertisement