Head Coach Gautam Gambhir Support staff: गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के टीम इंडिया के हेड कोच बनने के बाद उनके सपोर्ट स्टाफ को लेकर अटकलों का दौर जारी है। अभी तक सामने आए नामों में कुछ पूर्व विदेशी खिलाड़ी भी शामिल भी रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर ने बीसीसीआई के सामने कुछ विदेशी खिलाड़ियों के नाम प्रस्ताव रखा है। लेकिन बोर्ड की ओर से विदेशी स्टाफ को लेकर रुचि नहीं दिखायी है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गौतम गंभीर ने फील्डिंग कोच के रूप में पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स (Jonty Rhodes) के नाम का प्रस्ताव बीसीसीआई (BCCI) के सामने रखा था, लेकिन बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ में किसी विदेशी को नियुक्त करने के लिए उत्सुकता नहीं दिखाई है। बोर्ड को रोड्स की काबिलियत पर कोई शक नहीं है। लेकिन पिछले सात सालों से भारत पूरी तरह से देशी सपोर्ट स्टाफ के साथ काम कर रहा है और बोर्ड इसमें बदलाव नहीं करना चाहता है।
इससे पहले क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत के नए मुख्य कोच गंभीर, पूर्व डच खिलाड़ी रेयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) को फील्डिंग कोच के रूप में शामिल करने की सिफ़ारिश कर रहे हैं। वहीं, क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से गेंदबाजी कोच के पद के लिए साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल पर विचार करने का अनुरोध किया है।