Gayatri Jayanti 2026 : मां गायत्री को वेदों की माता के रूप में जाना जाता है। आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी है और माता गायत्री की जयंती मनाई जा रही है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन माता गायत्री प्रकट हुईं थी। मान्यता है कि माता गायत्री ही चारों वेदों की जननी हैं। इसी दिन निर्जला एकादशी का व्रत भी रखा जाता है।
पढ़ें :- Gayatri Jayanti 2026 : गायत्री जयंती इस दिन मनाई जाएगी ? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धार्मिक ग्रथों में वर्णित है कि गायत्री जयंती के दिन माता गायत्री की विशेष पूजा और अराधना करने से जीवन में ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक शक्ति (Spiritual Power) का विकास होता है।
गायत्री जयंती शुभ योग
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज गायत्री जयंती पर तीन बेहद शुभ योग बन रहे हैं।
आज सुबह तक 10 बजकर 53 मिनट तक शिव योग रहेगा और इसके बाद पूरे दिन सिद्ध योग रहेगा। वहीं सुबह रवि योग सुबह 05 बजकर 25 मिनट पर प्रारंभ हुआ है, जोकि शाम 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
गायत्री मंत्र
गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् का कम से कम 27 और अधिकतम 1008 बार जाप करें।