Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gen-Z को RSS प्रमुख मोहन भागवत से किसी प्रमाण पत्र की नहीं है आवश्यकता, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

Gen-Z को RSS प्रमुख मोहन भागवत से किसी प्रमाण पत्र की नहीं है आवश्यकता, प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) पर निशाना साधा है। उन्होंने भागवत की जेन जी (Gen-Z) और जेन अल्फा (Gen Alpha) के साथ हुई बातचीत के बाद कहा कि देश के युवाओं को उनसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री जी ने जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स का 7000 करोड़ अपनी छवि को सच्ची बताने-दिखाने पर ख़र्च किया: अखिलेश यादव

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

संसद परिसर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी से प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। उनकी ये टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) द्वारा मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में आयोजित एक सत्र के दौरान जेन जेड और जेन अल्फा के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद आई है।

भाजपा जब भी खुद को ‘पूरी तरह से घिरी हुई पाती है, तब आरएसएस की ओर रुख करती है : राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव (Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav) ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) की जेनरेशन जी और जेनरेशन अल्फा के साथ बातचीत को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी जब भी खुद को ‘पूरी तरह से घिरी हुई पाती है, तब आरएसएस की ओर रुख करती है। पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा कि चूंकि भाजपा सरकार को जेनरेशन जेड से चुनौती मिल रही है, तो क्या उन्हें स्थिति संभालने के लिए मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) को भेजना चाहिए? जब भी वे खुद को पूरी तरह से घिरा हुआ पाते हैं, तो वे उनकी ओर रुख करते हैं, उनसे समाधान खोजने या उनकी ओर से बोलने के लिए कहते हैं।’

पढ़ें :- यूपी रालोद अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, बोले-संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से आज खतरे में है लोकतंत्र

यदि मोहन भागवत वास्तव में युवाओं और छात्रों की चिंतित हैं तो वे आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं पर अपनी स्पष्ट राय रखनी चाहिए: के.सी. वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल (Congress MP K.C. Venugopal) ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि मोहन भागवत वास्तव में युवाओं और छात्रों की चिंता करते हैं, तो उन्हें छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं पर अपनी स्पष्ट राय रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और इस विषय पर सरकार को जवाब देना चाहिए।

चंद्रशेखर आज़ाद, बोले- मोहन भागवत ने जिस Gen Z से  बातचीत की, वे ज़रूर उनके सामाजिक या राजनीतिक संगठन के रहे होंगे सदस्य 

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की Gen Z और Gen Alpha के युवाओं के साथ बातचीत पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस की भाषा अलग-अलग है। कुछ दिन पहले आरएसएस के एक पदाधिकारी कह रहे थे कि वे प्रदर्शनकारी नहीं, बल्कि राष्ट्रविरोधी तत्व थे। वहीं भाजपा के कई नेताओं ने भी प्रदर्शनकारियों पर सवाल उठाए थे।

चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि मोहन भागवत ने Gen Z के युवाओं से बातचीत की। वे शायद उनके सामाजिक या राजनीतिक संगठन से जुड़े लोग रहे होंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि देश का युवा नाराज है और इसकी सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी है।

पढ़ें :- कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं और बबुआ भी यही करते हैं...सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना
Advertisement