General Motors Recall : जनरल मोटर्स ने 62,468 वाहनों को रिकॉल किया है। वाहनों में ब्रेक संबधी समस्या के कारण कंपनी ने गाड़ियों को वापस बुलाया है। खबरों के अनुसार, वाहनों में ब्रेक प्रेशर सेंसर असेंबली में दोष के कारण Fluid लीक होने का खतरा है, जिससे इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकता है और दुर्घटना की संभावना बराबर बनी रहती है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इस कमी के कारण अत्यधिक गर्मी उत्पन्न हो सकती है और आग लगने का जोखिम बन सकता है, जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रीय हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने गुरुवार को बताया। NHTSA के अनुसार, यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब ब्रेक असेंबली के आपूर्तिकर्ता द्वारा एक अनधिकृत रासायनिक पदार्थ का उपयोग किया जाता है, जिससे एक पुर्जे के समय के साथ खराब होने की संभावना होती है।