Geneva Motor Show : जिनेवा मोटर शो में दुनिया की दिग्गज आटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट को पेश किया। Renault ने Geneva Motor Show में नई Electric Car पेश की है। Renault 5 का प्रोडक्शन वर्जन दिखने और डायमेंशन के मामले में 2021 म्यूनिख ऑटो शो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट संस्करण के लगभग समान है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
स्विस कंपनी Micro ने जिनेवा मोटर शो में क्यूट सी ईवी से पर्दा उठाया है। इस इलेक्ट्रिक कार का नाम Microlino Lite रखा गया है। यह इलेक्ट्रिक कार उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो शहर से काम पर जाने, मार्केट जाने और बच्चों को स्कूल छोड़ने जैसे काम के लिए एक सस्ती EV खोज रहे हैं। इसे शहर की तंग गलियों में आसानी से क्रूज किया जा सकेगा और पार्किंग की भी कोई दिक्कत नहीं होने वाली हैं।
दो सीटों वाली Microlino Lite में सनरूफ और आश्चर्यजनक रूप से विशाल 230 लीटर ट्रंक लगा हुआ है। इस गाड़ी का वजन 600 किलोग्राम (1,320 पाउंड) से कम है। 6kW पावर (9kW पीक) के साथ इसे L6e वाहन के रूप में क्लासीफाई किया गया है, जिसका अर्थ है कि AM-Class मोपेड लाइसेंस वाला कोई भी व्यक्ति इसे यूरोप में चला सकता है। वहीं डायमेंशन की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2.5 मीटर (8 फीट 2 इंच), चौड़ाई 1.47 मीटर (4 फीट 10 इंच) और ऊंचाई 1.5 मीटर (4 फीट 11 इंच) है।