Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghaziabad Big Accident: गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

Ghaziabad Big Accident: गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Ghaziabad Big Accident: यूपी के गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव दतेड़ी स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर फट गया। जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

जानकारी के अनुसार, यह हादसा नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट के नाम की फैक्टरी में हुआ, जहां पर पेपर को बेलने वाले लोहे के रोल्स पर रबर चढाई जाती है। फैक्टरी में रात की शिफ्ट में आधा दर्जन से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक फैक्ट्री के अंदर तेज धमाका हुआ। जिसके बाद चारों तरफ आग ही आग फैल गई।

घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक मजदूरों को मुआवजा दिया जाए। परिजनों का आरोप है कि कामगारों को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए थे। हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहे योगेन्द्र कुमार निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर, अनुज निवासी कृष्णानगर मोदीनगर व अवधेश कुमार निवासी जहांगीरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्वनगर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

इस हादसे में मजदूर लक्की निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात्रि में चार मजदूर काम कर रहे थे।

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Advertisement