गाजियाबाद। शक जब यकीन में बदला तो गाजियाबाद की सड़क पर वो तमाशा हुआ जिसे देखकर राहगीर भी दंग रह गए। कोतवाली इलाके के एक होटल में जब एक पति ने अपनी पत्नी को गैर-मर्द के साथ देखा तो उसका सब्र का बांध टूट गया। इसके बाद जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया: बेटे ने पिता को 6 गोलियों से भूना, 150 करोड़ की थी संपत्ति
सीढ़ियों से घसीटकर सड़क पर लाया, फिर चले लात-घूंसे
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स गुस्से में होटल की सीढ़ियों से एक युवक को कॉलर पकड़कर नीचे घसीटते हुए ला रहा है। इसी बीच पीछे से किसी की आवाज आती है इसे होटल से बाहर ले जाओ। होटल के बाहर आते ही सड़क अखाड़े में तब्दील हो गई। पति ने युवक को दबोच लिया और उसका नाम-पता पूछते हुए उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। बीच सड़क पर युवक पिटता रहा और लोग तमाशा देखते रहे।
छोड़ दो उसे… गिड़गिड़ाती रही पत्नी
इस पूरे ड्रामे के बीच पत्नी भी होटल से बाहर भागती हुई आती है। वह अपने पति के आगे हाथ जोड़कर और रोते हुए प्रेमी को छोड़ने की गुहार लगाती दिख रही है। लेकिन गुस्से में अंधा हो चुका पति रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई लेकिन किसी ने भी मामले को शांत कराने की कोशिश नहीं की।
पढ़ें :- कानपुर में थाने के बाहर युवक ने लगाई आग, बचाने पहुंचे थाना प्रभारी झुलसे, केजीएमयू रिफर
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद के होटल में पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड संग पकड़ा। बॉयफ्रेंड की सड़क पर पिटाई की। pic.twitter.com/O7i3KxHLCB
— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 15, 2026
पीछा करते हुए होटल तक पहुंचा था पति
बताया जा रहा है कि पति को काफी समय से अपनी पत्नी की हरकतों पर शक था। बुधवार को वह चुपके से पत्नी का पीछा करते हुए इस होटल तक पहुंच गया और कमरे का दरवाजा खुलते ही उसके होश उड़ गए। हालांकि इस सरेराह मारपीट के बाद पति,पत्नी और वह युवक तीनों ही मौके से गायब हो गए।
पढ़ें :- भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, बिना दस्तावेज नेपाल में घुसने की कोशिश, जांच में कई सवाल
इस मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस उस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है जहां यह पूरा वाकया शुरू हुआ।