Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में हुई ऐसी पागल कि रच डाली पति की हत्या की साजिश; पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में हुई ऐसी पागल कि रच डाली पति की हत्या की साजिश; पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

By Kalpna Pandey 
Updated Date

गाजियाबाद: मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में वसुंधरा सेक्टर-1 का है। यहां एक पत्नी ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से झांसी निवासी शशांक कंथोरिया केंद्र सरकार के एक प्रतिष्ठान में नौकरी करते हैं, वह वसुंधरा सेक्टर-1 में अपनी पत्नी और साढ़े तीन साल की बेटी के साथ किराए पर रहते हैं। उनकी पत्नी प्रिया शर्मा भी केंद्र सरकार के ही एक प्रतिष्ठान में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।

पढ़ें :- 8 महीने की गर्भवती बहू मायके जाने की कर रही थी जिद, गुस्से में ससुर ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

तहरीर के मुताबिक, फरवरी में प्रिया ने वसुंधरा स्थित फिटनेस हैड क्वार्टर जिम ज्वाइन किया था। यहीं उसकी मुलाकात जिम संचालक और ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। पुलिस ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, जिसकी खबर शशांक को हो गई। इसीलिए पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। इसी के चलते दोनों ने शशांक को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया।

योजना के तहत प्रिया शर्मा के प्रेमी ने सोमवार शाम मास्क पहनकर घर में घुसा और उसके पति पर चाकू से हमला कर दिया, हमलावर ने चाकू से करीब 12 ताबड़तोड़ वार किए। जिसमे बुरी तरह से घायल हो गया, गरीमत रही कि इस हमले में उसकी जान बच गई।

पुलिस के मुताबिक हमले के बाद शशांक ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला शीशे की तरह साफ हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से मामले की पड़ताल की। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रिया और प्रभात को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, मामला पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

प्रिया शर्मा की पहली शादी 2018 में हुई थी। पहला पति बेरोजगार था जिसकी वजह से दोनों में विवाद के बाद तलाक हो गया। इसके बाद 2019 में प्रिया की पोस्टल विभाग में तैनाती हुई। यहां उसकी मुलाकात शशांक से हुई, दोनों में प्रेम संबंध हुआ। इसके बाद 2019 में उन्होंने शादी कर ली।

पढ़ें :- प्रेम प्रसंग छिपाने के लिए मां ने अपने ही बेटों की कर दी हत्या, 13 साल के जुड़वा भाइयों के कत्ल से सनसनी
Advertisement