Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर’, बीजेपी हिम्मत के साथ लगाए ज्ञानेश कुमार और एसआईआर जिंदाबाद के नारे: संजय सिंह

गजनबी ने सोमनाथ लूटा, भाजपाइयों ने राम मंदिर’, बीजेपी हिम्मत के साथ लगाए ज्ञानेश कुमार और एसआईआर जिंदाबाद के नारे: संजय सिंह

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजनीति में इन दिनों वोटर लिस्ट (Voter List) से लेकर राम मंदिर (Ram Mandir) तक हर मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा किया तो आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर ही सवाल दाग दिए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जो लोग कभी एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वे अब वोट कटने पर शिकायत क्यों कर रहे हैं? संजय सिंह ने इस दौरान अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर को लेकर भी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

पढ़ें :- यूपी में निकाह के कार्ड पर हिंदू दूल्हों के नाम देख भड़के लोग, शादी रुकवाने के लिए गार्डन मालिक को फोन पर दी धमकी
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ
Advertisement