नई दिल्ली : कोलकाता रेप-मर्डर मामले (Kolkata Rape Murder Case) को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन का दौर अभी थमा भी नहीं था कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी गैंगरेप (Gangrape) की एक घटना सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना को देहरादून के अंतर राज्यीय बस अड्डे ( ISBT) पर खड़ी रोडवेज की एक बस में अंजाम दिया गया है।
पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद
यह घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने शनिवार की रात मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस युवती के साथ गैंगरेप (Gangrape) किया गया है वो पंजाब की रहने वाली है। जिस दिन यह घटना हुई है वह उसी दिन मुरादाबाद से देहरादून आई थी ।