संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया है। इस घटना के बाद युवक ने अपने परिजनों को किसी तरह से सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव बताया जाता है। गांव का रहने वाला विकास नाम का युवक उसी गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात में युवती ने युवक को फोन करके मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। प्रेमी युवक रात में अपनी प्रेमिका मिलने उसके घर पहुंचा। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद में प्रेमिका ने प्रेमी पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। जिससे युवक लहूलुहान होकर घायल हो गया। युवक सुबह वहां से अपने घर पहुंचा और परिजन उसे में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। वही पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाई की बात कर रही है ।
वहीं, युवक की मां ने ने कहा कि, उनका बेटा बहुत ही अच्छा है। वही लड़की उसके पीछे पड़ी है। बार-बार उसको फोन करती है। रात में 10 बजे फोन करके उसने मेरे बेटे को बुलाया। इसके बाद सुबह उसने उसके गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे मेरे बेटे के जीवन पर संकट आ गया है। उसको इलाज के लिए लाया गया है।
रिपोर्ट-रवि जायसवाल