Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Gmail Schedule Tips : सही टाइम पर मेल अपने आप हो जाएगा सेंड, ऐसे करें शेड्यूल

Gmail Schedule Tips : सही टाइम पर मेल अपने आप हो जाएगा सेंड, ऐसे करें शेड्यूल

By Abhimanyu 
Updated Date

Gmail Schedule Tips : कई बार ऐसा होता है कि हम व्यस्तता के कारण कोई जरूरी मेल भेजना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से हमें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह गलती जानबूझकर नहीं होती है। ऐसे में हम आपको एक ऐसा जबर्दस्त तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके जरिये सही टाइम पर जी-मेल अपने आप सेंड हो जाएगा।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

दरअसल, जीमेल को शेड्यूल किया जा सकता है। जिससे आप मेल को सही टाइम पर भेजने से नहीं चूकेंगे। साथ ही बेफिक्र होकर अपने दूसरे जरूरी कामों में लग सकते हैं। इस लेख में जीमेल पर मेल को शेड्यूल करने का तरीका बताने जा रहे हैं। जीमेल को पीसी (PC) और एंड्रॉयड फोन (Android phone) दोनों में शेड्यूल किया जा सकता है। इसके लिए नीचे दिये गए तरीके को फॉलो करें-

पीसी में ऐसे करें जीमेल पर मेल शेड्यूल

-सबसे पहले जीमेल ओपन करके मेल टाइप करने के लिए कम्पोज (Compose) पर क्लिक करें।
-अब पूरा मेल टाइप करने के बाद सेंड (Send) के दांयी ओर मोर सेंड ऑप्शन (More send options) पर क्लिक करें।
-इसके बाद शेड्यूल सेंड (Schedule Send) के ऑप्शन पर क्लिक करें।
-फिर पिक डेट एंड टाइम (Pick Date And Time) पर क्लिक करें।
-अब शेड्यूल सेंड (Schedule Send) पर क्लिक करें।

एंड्रॉयड फोन में ऐसे करें जीमेल पर मेल शेड्यूल

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

-सबसे पहले जीमेल ओपन करके मेल टाइप करने के लिए कम्पोज (Compose) पर टैप करें।
-अब पूरा मेल टाइप करने के बाद सेंड (Send) के दांयी ओर तीन डॉट पर टैप करें।
-इसके बाद शेड्यूल सेंड (Schedule Send) टैप करें।
-फिर पिक डेट एंड टाइम (Pick Date And Time) पर टैप करें।
-अब शेड्यूल सेंड (Schedule Send) पर टैप करें।

ऐसे चेक करें शेड्यूल मेल

जीमेल को शेड्यूल करने के बाद कन्फर्म करने के लिए चेक भी कर सकते हैं। किया जा सकता है। मेल के सारे ऑप्शन के साथ शेड्यूल (Schedule) अलग से दिखाई देता है। जीमेल पर यह ऑप्शन Compose, Inbox, Starred, Snoozed, Sent के नीचे schedule नाम से नजर आएगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही शेड्यूल किए गए मेल को देख सकते हैं।

Advertisement