Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करते : मुलायम सिंह यादव

संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करते : मुलायम सिंह यादव

By santosh singh 
Updated Date

माती कानपुर देहात। आज का मनुष्य धर्म और ईश्वर की बात तो करता है, लेकिन भगवान द्वारा बताए गए आदर्श और सत्य मार्ग पर नहीं चलता है। उक्त विचार मुलायम सिंह यादव एडवोकेट अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात निजामतपुर गहलों में चल रही भागवत में पहुंचकर सरस कथा वाचक आचार्य मनोज शास्त्री का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेने के दौरान कही।

पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर नौतनवा पालिका अलर्ट, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कर्बला स्थल का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि मनुष्य खाली हाथ आता और खाली हाथ चला जाता है उसे उसके कर्मों के अनुसार याद किया जाता है जो भगवान को याद करते हैं उसे संकट आने पर भगवान भक्त की रक्षा करते हैं उनके साथ अधिवक्ता महेंद्र सिंह यादव, जगदीश सिंह, शिव प्रकाश पांडेय , ऋषभ कुमार, सुखबीर राजू यादव ,जयवीर सिंह, मलखान सिंह, राम प्रकाश अवस्थी,जसकरण, किरण सिंह, गुलाब सिंह है कथा को सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Advertisement