Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सोना पहली बार 70 हजार रुपये के करीब पहुंचा,चांदी ने भी 79,063 रुपये का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

सोना पहली बार 70 हजार रुपये के करीब पहुंचा,चांदी ने भी 79,063 रुपये का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोना गुरुवार को एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई (New All Time High) पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 572 रुपए महंगा होकर 69,936 रुपए का हो गया। बता दें कि इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 6,634 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई (New All Time High)  पर पहुंच गई है। ये 1469 रुपए महंगी होकर 79,063 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले ये 77,594 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

मार्च में सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली थी। 1 मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 मार्च को 67,252 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी मार्च में इसकी कीमत में 4,660 रुपए की तेजी आई। वहीं चांदी भी 69,977 रुपए से बढ़कर 74,127 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

75 हजार तक जा सकता है सोना

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग (Alphanumeric Hallmarking) के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड (Hallmark Code) होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग (Hallmarking)के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Advertisement