Maruti Jimny And French Bumper Discount : मारुति इस महीने नेक्सा डीलरशिप(Nexa Dealership) पर उपलब्ध मॉडल्स पर भारी छूट दे रही है। इस महीने आप जिम्नी और फ्रोंक्स खरीदने पर भारी बचत कर सकते हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
मारुति सुजुकी जिम्नी छूट
सुजुकी जिम्नी पर 2.5 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा था। अब इसे 80,000 रुपये से बढ़कर 3.3 लाख रुपए कर दिया है। टॉप-एंड अल्फा ट्रिम(Top-end Alpha trim) पर 1.8 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस (Maruti Suzuki Smart Finance) चुनने वाले खरीदारों के लिए अतिरिक्त 1.5 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। जिम्नी ज़ेटा(Jimny Zeta) को अब MSSF प्लान के साथ 2.75 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स डिस्काउंट
फ्रोंक्स के टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर 85,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट में 32,500 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ( Exchange Bonus)दिया जा रहा है। वेलोसिटी एडिशन किट ( Velocity Edition Kit) की कीमत अब 43,000 रुपये है। पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट (Automatic Variant) क्रमशः 32,500 रुपये और 35,000 रुपये तक के लाभ दिया जा रहा है, वहीं सीएनजी मॉडल पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है।