गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा (District Magistrate Neha Sharma) ने जनपद के नगरीय निकायों में स्वच्छता संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) का गठन किया गया है। यह 05 सदस्यीय क्यूआरटी (QRT ) सभी 10 नगरीय निकायों में गठित की गई है। यह टीमें स्वच्छता वॉरियर्स के तरफ से चिन्हित जनपद के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों की स्वच्छता संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जनपद में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद के सरकारी दफ्तरों में स्वच्छ कार्य संस्कृति विकसित करने हेतु स्वच्छ कार्यालय प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छता के इस महाभियान से जनपद के युवाओं को जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार के ट्यूलिप (द अर्बन लर्निंग इंटर्नशिप प्रोग्राम) के अंतर्गत स्वच्छता वॉरियर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बीते माह शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के 75 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा (District Magistrate Neha Sharma) ने बताया कि वर्तमान में इन छात्र-छात्राओं के द्वारा जनपद के विभिन्न निकायों के प्रत्येक वार्ड की गली-मोहल्लों का भ्रमण करने के साथ ही स्थानीय लोगों, व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान इनके द्वारा कई क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी मुद्दों को उठाया गया है। इन चिन्हित शिकायतों के निस्तारण के लिए (QRT) का गठन किया गया है।
इनको किया गया है शामिल
नगर पालिका गोण्डा – अरविन्द चौधरी, नूर मोहम्मद, आलोक, सूरजभान, बलराम
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
नगर पंचायत तरबगंज – देवेन्द्र तिवारी, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, शिवपूजन, निन्दर
नगर पंचायत धानेपुर – राजमणि, करुणानिधि तिवारी, आदित्य, धर्मराज, खुशीराम
नगर पालिका करनैलगंज – आयुष पारिक, उमेश मिश्रा, अश्वनी मौर्य, ऋषभ जायसवाल, रितिक गुप्ता
नगर पंचायत बेलसर – असगर अली, आदर्श प्रताप, कृष्ण कुमार, रावेन्द्र कुमार, रामभूल
नगर पंचायत कटरा – राम करन, मगन, राजेश कुमार, सईद, वसी मो.
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
नगर पालिका परिषद नवाबगंज – अजय कुमार पाण्डेय, प्रेमशंकर सिंह, हरिशंकर तिवारी, कृपाशंकर सिंह, मनीष कुमार सोनी
नगर पंचायत मनकापुर- अनिल कुमार, नितिन कुमार, अशोक कुमार, शिवम कुमार, विवेक कुमार
नगर पंचायत परसपुर- रमेश यादव, अखिलेन्द्र, धर्मवीर, आशीष, सौरभ
नगर पंचायत खरगूपुर – लल्लू, केशव राम, शिवनाथ प्रथम, संजय द्वितीय, अभय कुमार