Good news for bike fans : भारत के नवीनतम बजट में सीमा शुल्क में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं, जिससे प्रीमियम मोटरसाइकिलें अधिक सस्ती हो गई हैं। इस बजट में सरकार ने मोटरसाइकिलों में इंपोर्ट ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है। यानि की अब हार्ले-डेविडसन, डुकाटी जैसे प्रीमियम बाइक्स अब और सस्ती हो जाएंगी। हार्ले-डेविडसन टैरिफ भारत और अमेरिका के बीच कई सालों से विवाद का कारण बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस पर कई बार बयान दे चुके हैं और उन्होंने भारत से टैरिफ में सुधार की मांग की थी। इस बार के बजट में होने वाले नए ऐलान से उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर तनाव में कमी आएगी।
पढ़ें :- TVS iQube MillionR : टीवीएस आईक्यूब मिलियनआर स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
सरकार द्वारा की गई इस नई घोषणा के अनुसार अब CBU के तौर पर आयात की जाने वाली 1,600 cc तक की इंजन क्षमता की मोटरसाइकिलों पर इंपोर्ट ड्यूटी 50% से 40 % कर दी है। जबकि 1,600 cc से ज़्यादा इंजन क्षमता की 50% से 30% कर दी है। वहीं SKD किट पर इंपोर्ट ड्यूटी 25 % से घटाकर 20 % कर दिया गया है, तथा पूरी तरह से CKD रूट से इम्पोर्ट की जाने वाली बाइक्स पर ड्यूटी को 15 % से घटाकर 10 % कर दिया गया है।