Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, ऋषभ पंत की जल्द हो सकती है वापसी, नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए दिखे

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर, ऋषभ पंत की जल्द हो सकती है वापसी, नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए दिखे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि, आईपीएल में ही उनकी वापसी हो जाएगी। दरअसल, कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वो फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

मंगलवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पंत ने करीब 20 मिनट नेट्स पर बल्लेबाजी की। उनके नेट्स पर बल्लेबाजी करने के बाद साफ हो गया कि उनकी फिटनेस बेहतर है। उन्होंने इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। पंत को विराट कोहली से लंबे समय तक बात करते हुए देखा गया।

भारतीय टीम के अभ्यास के लिए पहुंचने से पहले ऋषभ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए)
के स्टाफ की थ्रोडाउन पर बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑफ साइड में कुछ अच्छे ड्राइव लगाए तथा कुछ गेंद ऑन साइड में भी खेली। उन्होंने भारतीय टीम के ‘साइड आर्म’ विशेषज्ञ रघु से भी बात की। पंत को कोहली के अलावा बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से भी काफी देर तक बात करते हुए देखा गया। बीसीसीआई ने पंत की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

 

Advertisement