Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया

Video- वाहन मालिक विदेश में रहते हैं, चोरी का डर था, तो क्रेन बुलवाकर Scorpio को दो मंजिला छत पर चढ़वाया

By Harsh 
Updated Date

बिहार। गोपालगंज के मांझा इलाके में एक Scorpio को घर की छत पर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। मीरा टोला में क्रेन से SUV को उठाकर दो मंजिला मकान की छत पर पहुंचाया गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर कार को छत पर रखने की जरूरत क्यों पड़ी। बताया जा रहा है कि Scorpio Classic मनोज यादव की है। वह इजरायल में नौकरी करते हैं और परिवार में उनके साथ पत्नी रहती हैं। घर पर गाड़ी की देखभाल के लिए ड्राइवर रखा गया था लेकिन कुछ समय बाद वह भी विदेश चला गया।

पढ़ें :- झांसी में रील के चक्कर में 30 फीट से कूदा युवक, पानी की जगह जमीन पर गिरा, दोनों पैर टूटे

चोरी से बचाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

स्थानीय लोगों के मुताबिक मालिक के विदेश जाने के बाद गाड़ी की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई। लंबे समय तक कार घर के बाहर खड़ी न रहे और चोरी का खतरा भी न हो, इसलिए उसे छत पर रखने का फैसला लिया गया। इसके बाद क्रेन मंगाई गई। Scorpio को पहले हवा में उठाया गया और फिर धीरे-धीरे मकान की दूसरी मंजिल तक ले जाकर छत पर उतार दिया गया।

वीडियो वायरल, छत की मजबूती पर सवाल

वायरल वीडियो में SUV को क्रेन से ऊपर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है। आसपास खड़े लोग भी इस नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे गाड़ी सुरक्षित रखने का अनोखा तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ का सवाल है कि इतनी भारी गाड़ी रखने के लिए छत कितनी मजबूत है।

पढ़ें :- केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” करे घोषित, 5 हजार करोड़ की दे विशेष वित्तीय सहायता: तेजस्वी यादव

फिलहाल मकान की छत की क्षमता या इस तरह वाहन रखने की सुरक्षा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पूरा मामला स्थानीय लोगों की जानकारी और वायरल वीडियो के आधार पर चर्चा में है।

Advertisement