Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Saath Nibhana Sathiyan: ‘गोपी बहू’ को मिले रियल लाइफ के अहम ,एक्ट्रेस ने लिए 7 फेरे, Wedding Photos Viral

Saath Nibhana Sathiyan: ‘गोपी बहू’ को मिले रियल लाइफ के अहम ,एक्ट्रेस ने लिए 7 फेरे, Wedding Photos Viral

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

टीवी का मोस्ट फेमस सीरियल ‘ साथ निभाना साथियाँ’ की  गोपी बहू  यानि  एक्ट्रेस जिया मानेक ने शादी कर ली  है। कोकिला की सीधी-साधी गोपी बहू ने टीवी एक्टर वरुण जैन के साथ शादी के फेरे लिए हैं। जिया मानेक ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में भीड़ को कंट्रोल करने की ये है प्लानिंग,सुरक्षा चिंताओं के बीच 2000 गार्ड तैनात

इसके साथ लिए 7 फेरे

‘साथ निभाना साथिया’ से ब्रेक लेने के बाद जिया मानेक लंबे समय तक गायब रही। फिर सालों बाद ‘तेरा मेरा साथ रहे’ से उन्होंने टीवी पर वापसी की, लेकिन पब्लिक ने उन्हे साथ निभाना सथियाँ जैसा नहीं प्यार दिया। इससे वो सीरियल बंद हो गया। वहीं इसी बीच उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को खुशखबरी सुनाते हुए अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में जिया ने बताया कि उन्होंने टीवी एक्टर वरुण जैन संग शादी के 7 फेरे लिए हैं।

हम मिस्टर और मिसेज बन गए

शादी की फोटोज शेयर करते हुए जिया और वरुण ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान के आशीर्वाद और खूब सारे प्यार के साथ हाथों में हाथ डाले और दिल से दिल मिलाकर हम दोनों ने नए जीवन में कदम रख लिया है। हम दोनों पहले दोस्त थे और अब पति-पत्नी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार को प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, कैप्शन के लास्ट में उन्होंने लिखा कि अब हम मिस्टर और मिसेज जिया और वरुण हैं।

पढ़ें :- रामायण का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

जिया का ब्राइड लुक

पढ़ें :- ‘मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं’, मुंबई की हवा पर भड़कीं बेबिका धुर्वे; दुबई लौटते ही बिगड़ी तबीयत

जिया और वरुण की शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर लगता है कि उन्होंने साउथ इंडियन रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। तस्वीरों में जिया गोल्डन कलर की साड़ी के साथ साउथ इंडियन ब्राइड के लुक में बहुत सुंदर लग रही हैं। बालों में गजरा लगा हुआ उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है।

 

Advertisement