गोरखपुर। गोरखपुर के शाहपुर इलाके में बिछिया स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी में ट्रेनिंग के लिए आईं महिला सिपाहीने जमकर हंगामा किया। उन्होंने बिजली, पानी समेत अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा किया। साथ ही आईटीसी प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इस हंगामा और प्रदर्शन के दौरान कई महिला सिपाही बेहोश हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पीएसी कमांडेंट के समझाने पर भी महिला रिक्रूट परिसर में जाने को तैयार नहीं हैं। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे हैं और समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई
जानकारी के मुताबिक, बिछिया स्थित 26 वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय हैं। जिसमें 2023 बैच की उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस की विभिन्न जनपदों की 598 महिलाएं सोमवार से ट्रेनिंग करने के लिए आई हैं। उनका आरोप है कि, ट्रेनिंग में सुविधाओं का काफी अभाव है। विरोध में उन्होंने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
महिला सिपाहियों का आरोप है कि ट्रेनिंग सेंटर में सुविधाओं का अभाव हैं। यहां एक आरो मशीन है। इस भीषण गर्मी में उन्हें दिन भर में आधा लीटर आरो का पानी मिल रहा है। पंखा और वाटर कूलर की संख्या कम हैं। बाथरूम की संख्या कम होने से ज्यादा गंदगियां है। बाथरूम की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगें हैं। आरोप है कि, इसके चलते उन्हें खुले में नहाना पड़ रहा है। विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि यहा की समस्या बताने पर प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा हैं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग की जा रही हैं।
गोरखपुर से महिला पुलिस रिक्रूट्स के ट्रेनिंग सेंटर की बदइंतज़ामी के दुर्भाग्यपूर्ण समाचार आ रहे हैं। न बिजली है, न पानी, न गरिमापूर्ण स्नानालय।
जब मुख्य नगरी का ये हाल है तो शेष का क्या कहना।
पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
नारी वंदना भाजपा का जुमला है। pic.twitter.com/ZaDLUNQUFf
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 23, 2025
वहीं, अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, गोरखपुर से महिला पुलिस रिक्रूट्स के ट्रेनिंग सेंटर की बदइंतज़ामी के दुर्भाग्यपूर्ण समाचार आ रहे हैं। न बिजली है, न पानी, न गरिमापूर्ण स्नानालय। जब मुख्य नगरी का ये हाल है तो शेष का क्या कहना। नारी वंदना भाजपा का जुमला है।