Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur News: गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन परेड की सलामी ली

Gorakhpur News: गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त ने पुलिस लाइन परेड की सलामी ली

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gorakhpur News:  पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर आलोक भाटी मुख्य अतिथि को सलामी देकर परेड का निरीक्षण कराया। मुख्य अतिथि द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर को सम्मानित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों 112 के जवानों मेडल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- CBSE 12th Result 2026 : लखनऊ में आरएलबी स्कूल की छात्रा अदिति मिश्रा बनी टॉपर, हासिल किए 99.02 फीसदी अंक

स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर आए हुए अतिथियों और आगंतुओ का मनमोहित कर दिया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एडीजी जोन डॉक्टर के एस प्रताप कुमार, डीआईजी आनंद कुलकर्णी, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्याम देव, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दासगुप्ता, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड,़ आर आई हरिशंकर सिंह सहित समस्त क्षेत्राधिकार एसडीएम गणमान्य अतिथिगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट – रवि जायसवाल

Advertisement