Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Govardhan Puja 2024 Date :  इस मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा , शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

Govardhan Puja 2024 Date :  इस मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा , शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

By अनूप कुमार 
Updated Date

Govardhan Puja 2024 Date : सदियों से भक्त गण भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का स्मरण करने के लिए उसे त्योहार के रूप में मनाते है। कार्तिक माह में दीपावली पर्व के साथ-साथ गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देवता को पराजित किया था। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान श्री कृष्ण और इंद्र देव की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। दिवाली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के साथ होती है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

गोवर्धन पूजा के दिन हर घर में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई जाती है और पूरे परिवार के साथ शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना की जाती है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन होता है। इस पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत को गेहूं, चावल, बेसन, सब्जी इत्यादि का भोग अर्पित किया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट बनाया जाता है और उसी का भोग लगाया जाता है। अन्नकूट के साथ भगवान कृष्ण के लिए 56 भोग का प्रसाद भी बनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा 2024 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 01 नवंबर शाम 06:16 से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 02 नवंबर रात्रि 08:20 का होगा गोवर्धन पूजा का आयोजन सुबह के समय किया जाता है. इसलिए यह पर्व 02 नवंबर 2024, शनिवार के दिन मनाया जाएगा

मान्यता है कि इस विशेष दिन पर दान-पुण्य करने से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
Advertisement