Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार को बस पैसे से मतलब, ग़रीब युवाओं के भविष्य से नहीं, 69 में 48 फ़र्ज़ी…अभ्युदय योजना का फ़र्ज़ीवाड़ा आया सामने: ​अखिलेश यादव

सरकार को बस पैसे से मतलब, ग़रीब युवाओं के भविष्य से नहीं, 69 में 48 फ़र्ज़ी…अभ्युदय योजना का फ़र्ज़ीवाड़ा आया सामने: ​अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभ्युदय योजना में घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, इस घोटाले की जांच इस दृष्टिकोण से भी की जाए कि कहीं ये पीडीए समाज के बच्चों के साथ कोई जानी-समझी साज़िश तो नहीं हो रही है कि वो दोयम दर्जे की कोचिंग के शिकार होकर परीक्षाएं पास ही न कर पायें और उन्हें नौकरी ही न देनी पड़े।

पढ़ें :- मोहन यादव के बहाने बीजेपी तीन राज्यों के सीएम बदलने की रच रही है साजिश,अखिलेश यादव बोले- योगी ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 69 में 48 फ़र्ज़ी… अभ्युदय योजना का फ़र्ज़ीवाड़ा सामने आया। जब सही नहीं हुआ बंटवारा, तो कह रहे हैं हुआ घोटाला…बात ये नहीं है कि आप करोड़ों की वसूली करेंगे, असल बात ये है कि ऐसे फ़र्ज़ी लोगों के भरोसे जो विद्यार्थी-अभ्यर्थी पढ़ाई कर रहे थे, उनके भविष्य का क्या होगा। सरकार को बस पैसे से मतलब है, ग़रीब युवाओं के भविष्य से नहीं।

इस घोटाले की जांच इस दृष्टिकोण से भी की जाए कि कहीं ये पीडीए समाज के बच्चों के साथ कोई जानी-समझी साज़िश तो नहीं हो रही है कि वो दोयम दर्जे की कोचिंग के शिकार होकर परीक्षाएं पास ही न कर पायें और उन्हें नौकरी ही न देनी पड़े। भाजपा नौकरी न देने के लिए कुछ भी कर सकती है क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : ये दो बड़े पदाधिकारी ट्रस्ट को घर की कपंनी की तरह चला रहे थे, हर नियुक्ति में होती थी मनमर्जी
Advertisement