Deepfake Detection Tool : देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) को कुछ महीनों का समय रह गया है, ऐसे में चुनाव के दौरान डीपफेक (Deepfake) से निपटने के लिए गृह मंत्रालय तैयारियों में जुट गया है। ताकि अपराधी भ्रामक जानकारी फैलाकर किसी की छवि को नुकसान न पहुंचा सकें।
पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा
सूत्रों की माने तो केंद्र सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले डीपफेक डिटेक्शन एक्सपर्ट्स की टीम तैनात करने वाली है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय का साइबर विंग डिपार्टमेंट जल्द ही डीपफेक डिटेक्शन टूल लेकर आएगा। यह टूल बीपीआरडी और एमएचए के I4C (इंडियन साइबरक्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर) डिपार्टमेंट रिसर्च करके बना रहा है। जिसे देशभर के सभी साइबर थानों की पुलिस को सौंप जाएगा।
गृह मंत्रालय के साइबर विंग सूत्रों की माने तो डीपफेक डिटेक्शन टूल ना सिर्फ डीपफेक वीडियो को डिटेक्ट करेगा, बल्कि इसे बनाने वाले व्यक्तियों को खोजने में मदद करेगा। यह पहली बार है, जब केंद्र सरकार डीपफेक को रोकने के लिए किसी टेक्नोलॉजी को डेवलप कर रही है, जोकि डीपफेक और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ एक बड़ा कदम है।