Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Grah Gochar October 2024 : अक्टूबर में बदलेगी ग्रहों की चाल , लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

Grah Gochar October 2024 : अक्टूबर में बदलेगी ग्रहों की चाल , लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Grah Gochar October 2024 : अक्टूबर माह की शुरुआत होने जा रही है। ग्रह गोचर के हिसाब से यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है।  इस महीने में कई बड़े ग्रह गोचर (Grah Gochar October 2024) करने जा रहे हैं। इस माह में चार बड़े ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन होने वाला है, इसके अलावा नवरात्रि की शुरुआत में सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आइए जानें ग्रहों की चाल के बारे में।

पढ़ें :- 17 अप्रैल 2026 का राशिफल : इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा कल का दिन, अचानक मिल सकती है गुड न्यूज, पढ़ें अपना राशिफल

वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण
02 अक्टूबर, बुधवार को वर्ष 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण होने वाला है, यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा। 02 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के साथ श्राद्ध पक्ष पूर्ण हो जाएगा।

शनि  का गोचर 2024
न्याय के देवता शनि ग्रह का नक्षत्र गोचर 03 अक्टूबर, 2024 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में होगा।, इस गोचर से जातकों के लिए उच्च शिक्षा और न्याय विभाग में सफलता के योग बन रहे हैं।

बुध का गोचर 2024
10 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे, यह राशि परिवर्तन सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर होगा, इस परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा।

बृहस्पति  का गोचर 2024
09 अक्टूबर, 2024 को  देव गुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में वक्री होने जा रहे हैं, यह गोचर प्रातः 09 बजकर 55 मिनट पर होगा, इस गोचर का मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जातक नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर सकते हैं।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2026 : वैशाख अमावस्या पर पितरों का स्मरण करने से मिलेगा विशेष पुण्य फल , बाधाएं दूर होंगी

शुक्र  का गोचर 2024
पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर सौन्दर्य के देवता शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से मेष और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।

सूर्य का गोचर 2024
17 अक्टूबर, 2024 को सूर्य ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे, यह गोचर प्रातः 07 बजकर 47 मिनट पर होगा, यह गोचर तुला राशि के जातकों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अनुकूल नहीं रहेगा।

मंगल का गोचर 2024
20 अक्टूबर को ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, यह राशि परिवर्तन दोपहर 02 बजकर 50 मिनट पर होगा, कर्क राशि मंगल ग्रह की नीच राशि मानी जाती है, जिससे यह गोचर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

Advertisement