Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Grammy Awards 2025: पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस से लेकर सबरीना तक ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी बाजी, यहां देखें लिस्ट

Grammy Awards 2025: पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस से लेकर सबरीना तक ग्रैमी अवॉर्ड्स में मारी बाजी, यहां देखें लिस्ट

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Grammy Awards 2025: सबसे बडे़ म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 हमेशा की तरह इस बार भी चर्चा का विषय बना हुआ है. 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का ऐलान रविवार यानी 2 फरवरी को किया गया. मशहूर पॉप सिंगर बियॉन्से नॉलेस (Beyonce) ने काउबॉय कार्टर के लिए सर्वश्रेष्ठ कंट्री एल्बम के लिए पुरस्कार जीता.

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन

अवॉर्ड मिलने के बाद बियॉन्से ने भगवान का शुक्रिया किया और बताया कि उन्होंने कंट्री म्यूजिक जॉनर के साथ प्रयोग करके कुछ नया सिखने की कोशिश की है.  इसके अलावा किन-किन दिग्गजों ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड जीता, चलिए आपको बताते हैं. ग्रैमी अवॉर्ड्स की लिस्ट (List of Grammy Awards) में सबरीना कारपेंटर (Sabrina Carpenter) भी शामिल है.

पढ़ें :- ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

सिंगर को बेस्ट पॉप वोकल एल्बम (शॉर्ट एंड स्वीट सॉन्ग) के लिए अवॉर्ड मिला. वन हेललूजाह (One Hallelujah) को बेस्ट गॉस्पल परफॉर्मेंस/सॉन्ग कैटेगरी में विनर चुना गया. विनर्स की लिस्ट में डोएची (Doechii) ने भी जगह बनाई है.

उन्हें रैप एल्बम का अवॉर्ड मिला है. डोएची को एलिगेटर बाइट्स नेवर हील सॉन्ग के लिए ये सम्मान दिया गया. बता दें, 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन इस साल लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में क्रिप्टो टाउन एरिना में हुआ. जिसकी मेजबानी टीवी की चर्चित हस्ति और लेखक ट्रेवर नोआ ने की. भारत में इसका प्रीमियर 3 फरवरी को है.

पढ़ें :- रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई 'भूकंप',पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई

इन दिग्गजों को भी मिला अवॉर्ड

Advertisement