Bihar election: बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई । पटना के एक बड़े होटल में कांग्रेस, राजद, वामदल, वीआईपी और आईआईपी के प्रमुख नेता जुटे हैं। महागठबंधन ने कहा कि, हमलोग एकजुट हैं और बिहार में इस बार बदलाव तय है। साथ ही कहा, भारी बहुमत से हमलोग सरकार बनाने जा रहे हैं।
पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि, हमलोग पिछले साढ़े तीन साल से इस समय का इंतजार कर रहे थे। हमलोगों ने प्रण लिया था कि जब तक भाजपा को तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। आज वह समय आ चुका है। चुनाव के बाद बिहार की जनता भाजपा को खदेड़ देगी। महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, महागठबंधन लोकसभा चुनाव में अच्छी टक्कर दी थी। अब बिहार चुनाव में भी महागठबंधन ने बड़ी जीत हासिल करेगी।