लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर वाहनों को स्पीड भरने में अब ज्यादा समय नही बचा है।एक्सप्रेसवे का काम करीब 90 परसेंट पूरा हो चुका है। इसके साथ ही बचे हुए काम को बड़े रफ्तार के साथ किया जा रहा है। इतना जानने के बाद तो आप भी सोचे होंगे की इस 6 लेन के एक्सप्रेसवे को लोगों के लिए कब खोला जाएगा? तो आइए जानते हैं…
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर बड़ी खुशबरी आई है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का गिफ्ट्स लोगों को दिवाली पर मिल सकता है। बताया गया है कि इसका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी बचे हुए काम जल्दी से जल्दी पूरा किया जा रहा है। मतलब कि अगर टाइम से काम पूरा हो गया तो यूपी के जनता को एक्सप्रेसवे का दिवाली गिफ्ट मिलेगा।
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे 6 लेन का है। इसकी लंबाई 62.7 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बता दें इसका पहला हिस्सा एलिवेटड है, जो 17.5 किलोमीटर लंबा है जबकि दूसरा हिस्सा ग्रीनफील्ड रूट का है जिसकी लंबाई 45.2 किलोमीटर है.
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकते हैं।वहीं अगर हम अभी कि बात करें तो लखनऊ से कानपुर जाने में 3 घंटे का समय लगता है।लेकिन एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद दावा किया जा रहा है कि 40 से 45 मिनट में सफर पूरा हो जाएगा।
इसका बजट करीब 47 सौ करोड़ रुपये है। एक्सप्रेसवे लखनऊ रिंग रोड को भी कनैक्ट करेगा। इस पर 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 6 फ्लाईओवर, 38 अंडरपास और 4 इंटरचेंज हैं। इसके अलावा उन्नाव में दो टोल प्लाजा होंगे पहला लालगंज के पास और दूसरा आजाद मार्ग के पास होगा।
पढ़ें :- मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर नहीं बचेगा टीका : स्वतंत्र देव
एक्सप्रेसवे का शुरुआत लखनऊ के पिपरसंड से होता है। इसके बाद यह नवाबगंज, बंथरा और बनी के रास्ते दतौली कांठा होते हुए तौरा, नीरना, अमरसस और रावल होते हुए कानपुर के उन्नाव में आजाद चौक पर जाकर खत्म होता है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर रेस्ट एरिया में इमरजेंसी हेल्थ सुविधा मिलेंगी. यहां 10 बेड का अस्पताल और ट्रामा सेंटर शामिल है. इसक अलावा एंबुलेंस की सुविधा भी होगी.