नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्रेनो वेस्ट के ब्लू स्क्वायर मॉल (Blue Sapphire Mall) में ग्रिल गिर गई। ग्रिल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से मॉल में अफरा-तफरी मच गई।
पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित
जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना (Bisrakh Police Station) इलाके स्थित अस्पताल से सूचना मिली की ब्लू स्क्वायर मॉल (Blue Sapphire Mall) पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। जिसमें हरेंद्र भाटी (35) पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर (Vijaynagar) , थाना विजयनगर (Police Station Vijaynagar) जिला गाजियाबाद (District Ghaziabad) की मौत हो गई।
इसके अलावा, शकील(35) पुत्र छोटे खान निवासी केला, खेड़ा थाना विजयनगर (Kheda Police Station Vijaynagar) जिला गाजियाबाद (District Ghaziabad) ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।