Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. GT vs PBKS : आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

GT vs PBKS : आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

GT vs PBKS Match Venue, Timing and Live Streaming : आईपीएल 2024 का 17वां का आज गुरुवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच में शुबमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और शिखर धवन की टीम पंजाब किंग्स के बीच टक्कर होगी। इस सीजन में दोनों टीमों ने 3-3 मैच खेले हैं और गुजरात को 2 मैचों में जीत और पंजाब को एक मैच में सफलता हाथ लगी है। आइए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच कब शुरू होगा?

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच, गुरुवार 4 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा? 

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
Advertisement