Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. GT vs PBKS Pitch Report: आज अहमदाबाद में बैटर्स का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें- जीटी बनाम पीबीकेएस मैच की पिच रिपोर्ट

GT vs PBKS Pitch Report: आज अहमदाबाद में बैटर्स का रहेगा बोलबाला या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें- जीटी बनाम पीबीकेएस मैच की पिच रिपोर्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

GT vs PBKS Pitch Report: आईपीएल 2025 में आज 25 मार्च को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की भिड़ंत होने वाली है। मौजूदा एडिशन का यह पांचवां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। हालांकि, फैंस यह जानने के लिए उत्सुक होने कि मंगलवार को खेले जाने वाले जीटी (GT) बनाम पीबीकेएस (PBKS) मैच में चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी या गेंदबाज विरोधी बैटर्स पर कहर ढाएंगे। आइये पिच रिपोर्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) मैच मंगलवार को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह छठी बार होगा, जब आईपीएल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले खेले गए 5 में से 3 मैचों में गुजरात ने जीत जीत दर्ज की थी, जबकि 2 मैच पंजाब के नाम रहे हैं। लेकिन पिछले साल अहमदाबाद में दोनों टीमों के बीच हुए एकमात्र मुकाबले में मेहमान टीम ने जीत हासिल की थी। वहीं, आज के मैच की बात करें तो यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। जिसमें गुजरात के स्पेशलिस्ट प्लेयर्स का मुकाबला पंजाब के ऑल राउंडर्स से होगा।

क्रिजबज के अनुसार, यह एक हाई स्कोरिंग गेम होना चाहिए जिसमें टॉस का कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन टीमें नए नियम के बावजूद पहले क्षेत्ररक्षण करना पसंद कर सकती हैं, जो दूसरी पारी में किसी भी तरह की ओस से निपटने के लिए दूसरी गेंद की अनुमति देता है। मोटे तौर पर यह गुजरात के स्पेशलिस्ट और पंजाब किंग्स के ऑलराउंडरों के बीच मुकाबला होगा।

Advertisement