GT vs RCB Match Live Update : आईपीएल 2024 का 43वां मैच आज रविवार 28 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के बीच भिड़ंत होने वाली है, मैच के लिए टॉस हो चुका है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा। (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट : संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। (इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट : अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, हिमांशु शर्मा, आकाश दीप, विजयकुमार वैशाक)