GT vs RR Highlights: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 2 मुकाबला शुक्रवार को चंडीगढ़ में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की। जबकि राजस्थान का इस सीजन में सफर खत्म हो गया। वहीं, नॉकआउट मुक़ाबले में हार के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग के बयान ने एक नहीं बहस छेड़ दी है।
पढ़ें :- Duleep Trophy 2026 Final : 14 साल बाद ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी पर कब्जा! साउथ जोन की पहली पारी 336 रनों पर सिमटी
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने हार के बाद कहा कि दूसरी पारी में पिच पर हैवी रोलर चला। जिससे बल्लेबाजी के लिए आसान हो गयी, जबकि पहली पारी में राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान स्पिनरों को थोड़ी ज़्यादा ग्रिप मिल रही थी और छोटी, धीमी गेंदें थोड़ी ज़्यादा रुककर आ रही थीं। उन्होंने कहा कि 215 का लक्ष्य डिफेंड किया जा सकता था। हालांकि, रियान ने यह भी माना कि उनकी टीम ने 20-30 रन कम बनाए।
बता दें कि इस मैच में टॉस जीतने के बाद राजस्थान पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और टीम ने वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन पहुंचने में सफल रही। इस दौरान राजस्थान के बल्लेबाज धीमी और छोटी गेंदों पर संघर्ष करते हुए नजर आए थे। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान नजर आ रही थी।
रियान पराग ने क्या-क्या कहा…
क्वालीफायर 2 में हार के बाद रियान पराग ने कहा, “यह एक औसत स्कोर था। मुझे लगता है कि 215 का स्कोर बचाया जा सकता था, लेकिन मुझे लगा कि दूसरी पारी में हेवी रोलर के बाद विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था। पहली पारी में, मुझे लगा कि स्पिनरों को थोड़ी ज़्यादा ग्रिप मिल रही थी और छोटी, धीमी गेंदें थोड़ी ज़्यादा रुककर आ रही थीं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक ठीक-ठाक स्कोर था, लेकिन यह और बेहतर हो सकता था।”
पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद
उन्होंने आगे कहा, “एक समय तो ऐसा लग रहा था कि 230 का स्कोर बन जाएगा, जो इन बड़े मैचों में फ़र्क पैदा कर सकता है – वे अतिरिक्त 15-20 रन। मुझे लगता है कि 230-240 का स्कोर होता तो लक्ष्य का पीछा करना सचमुच बहुत मुश्किल हो जाता। लेकिन 215 के स्कोर के साथ, उनकी बैटिंग लाइनअप को देखते हुए, हम जानते थे कि हमें ओपनरों को जल्दी आउट करना होगा, जो हम नहीं कर पाए। और उसके बाद तो राह मुश्किल होनी ही थी।”