Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Guatemala Earthquake : ग्वाटेमाला में आया 6.1 का जोरदार भूकंप, इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर

Guatemala Earthquake : ग्वाटेमाला में आया 6.1 का जोरदार भूकंप, इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर

By Abhimanyu 
Updated Date

Guatemala Earthquake : मध्य अमेरिका के ग्वाटेमाला (Guatemala) में जोरदार भूकंप (Earthquake) आया है, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी है। इसके साथ ही इमारतों को नुकसान की शुरुआती रिपोर्टें सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता तेज होने के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके केंद्र के उत्तर-पश्चिम में सैन पाब्लो शहर में एक चर्च के सामने का हिस्सा गिर गया है।

पढ़ें :- फारूक अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान हमें बचा रहा, दिल्ली की नीयत ठीक नहीं; BJP ने घेरा

ग्वाटेमाला भूकंप विज्ञान एजेंसी (Guatemala Seismological Agency) ने कहा कि शुक्रवार देर रात ग्वाटेमाला (Guatemala) के दक्षिणी प्रशांत तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.0 तीव्रता वाला भूकंप एस्कुइंटला (Escuintla) क्षेत्र में आया है। भूकंप के झटके पड़ोसी देश अल साल्वाडोर (El Salvador) में भी महसूस किए गए हैं। हालांकि, भूकंप के कारण किसी को कई हानि नहीं पहुंची है।

अल साल्वाडोर के अधिकारियों ने बताया कि आधी रात को आए भूकंप के झटकों के कारण किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी है। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 119 किमी (73.9 मील) की गहराई पर था।

Advertisement